मैनपुरी, अप्रैल 22 -- मैनपुरी। जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक में डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करने और उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्यमियों के संचालन में आने वाली किसी भी बाधा या सुरक्षा में चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बैंकर्स की उदासीनता पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं अन्य रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जब सरकार स्वयं गारंटी दे रही है, तब ऋण वितरण में देरी युवाओं के उत्साह को कम करती है। उन्होंने एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई सहित अन्य बैंकों में लंबित पत्रावलियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि यदि भविष्य में सुधार नहीं हुआ, तो उच्च स...