नई दिल्ली, फरवरी 10 -- समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को बीजेपी सरकार हमला बोला है। अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट कर सवाल किए हैं कि जब सब कुछ विदेश से आयेगा तो किसान क्या उगाएगा? ⁠क्या बेच पाएगा? ⁠क्या कमाएगा? ⁠कैसे अपना घर बनाएगा-चलाएगा? ⁠कैसे बच्चों को पढ़ाएगा? ⁠कैसे घर के बुजुर्गों का इलाज करवाएगा? ⁠कैसे बेटियों को हँसी-ख़ुशी विदा कर पाएगा? ⁠कैसे अपने भविष्य के लिए दो पैसे जमा कर पाएगा?मतलब आज क्या खाएगा, कल के लिए क्या बचा पाएगा? अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को नुक़सान पहुचाकर, हमारे देश में कोई भी सरकार चल नहीं सकती है। किसान और किसानी विरोधी भाजपा सरकार स्पष्ट करे कि विदेशियों के सामने अपने हितों का समर्पण करने की मजबूरी क्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भूमि अधिग्रहण लाकर खेती-किसानी को हड़पने का षड्यंत्र करती है, कभ...