नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- प्रेमनाथ मल्होत्रा जिन्हें हम सिर्फ प्रेमनाथ के नाम से जानते हैं, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक उम्दा कलाकार थे। करियर की शुरुआत हीरो के तौर पर हुई इसके बाद वह कई फिल्मों में विलन के रोल में दिखाई दिए। उन्हें इस दुनिया से जाए 34 साल हो चुके हैं। मूवीज में भले प्रेमनाथ गुस्से वाले विलन के तौर पर दिखाई देते हों, असल जिंदगी में वह बहुत नर्म दिल के इंसान थे। उनकी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जो लोगों को नहीं पता। आज हम उनकी जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही दो घटनाओं पर चर्चा करेंगे।मधुबाला से नहीं कर सके थे शादी कर्ज फिल्म के सर जूडा प्रेमनाथ दरियादिल इंसान थे। उनका दिल तब टूट गया जब मधुबाला से प्यार होने के छह महीने बाद ही उनसे अलग होना पड़ा। वजह दोनों के धर्मों का अलग होना था। मधुबाला आगे बढ़ गईं। उन्हें दिलीप कुमार से इश्क...