नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने लीड रोल प्ले किया था और दीपिका पादुकोण पहली बार फीमेल लीड रोल में नजर आई थीं। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बारे में कम लोग जानते हैं, कि जब यह फिल्म बन रही थी, तब शाहरुख खान को फराह से डांट पड़ गई थी। बॉलीवुड सुपरस्टार किंग खान, जिनके सामने शायद ही कोई ऊंची आवाज में बात करने की भी सोच सकता है, उन्हें फराह खान ने आखिर किसलिए डांट दिया था? सवाल शाहरुख खान की एक्टिंग को लेकर नहीं था, बात असल में कुछ और ही थी। तो चलिए जानते हैं यह किस्सा।शाहरुख ने लिया था नया लैपटॉप शाहरुख खान की पूरी इंडस्ट्री इस बात के लिए तारीफ करती है कि वह टेक्नोलॉजी के मामले में हमेशा दूसरों से कुछ कदम आगे रहते हैं। शाहरुख खान को उनकी इसी चीज के लिए फराह ख...