नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- उम्मीद पर दुनिया कायम है...इसका लाइव एग्जांपल विराट कोहली ने आज ही के दिन 2022 में दिया था, जब IND vs PAK टी20 वर्ल्ड कप मैच में विन प्रिडिक्टर ने भी भारत की हार मान ली थी। पाकिस्तान के खिलाफ हुए उस मुकाबले में भारत के सामने टारगेट कुछ बड़ा नहीं था। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पहले बैटिंग करते हुए मेन इन ग्रीन ने निर्धारित 20 ओवर में 8 में 159 रन बोर्ड पर लगाए थे। वैसे तो पाकिस्तान का 150 तक पहुंचना मुश्किल दिख रहा था, मगर शाहीन अफरीदी के कैमियो ने अंत में कमाल कर दिया। भारत के लिए यह टारगेट मुश्किल नहीं था, मगर दिक्कतें तब आना शुरू हुई जब शुरुआत में टीम इंडिया ने एक-एक कर विकेट खोना शुरू किए और दूसरे छोर से विराट कोहली ऐसा होते हुए देख रहे थे। यह भी पढ़ें- टेंबा बावुमा ने तोड़ा ट्रैविस हेड का घमंड! 21वें शतक में ज...