नई दिल्ली, मई 3 -- रामानंद सागर की रामायण के प्रति लोगों की दीवानगी से कौन परिचित नहीं है। जब यह शो टेलीकास्ट होता तो सड़कों पर कर्फ्यू लग जाता था। सीरियल में राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल को लोग भगवान मानने लगे थे। रामायण से जुड़े लोग शूटिंग के दौरान हुए कई स्पिरिचुअल अनुभवों का दावा कर चुके हैं। रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने बीते दिनों एक पॉडकास्ट में रामायण से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग किस्से बताए थे। शिव सागर ने बताया कि जब लक्ष्मण को शक्ति लगी और वह मूर्छित हुए तो चेन्नई में एक व्यक्ति कोमा में चला गया था। उसका ठीक होना भी किसी चमत्कार से कम नहीं था।टेलीकास्ट के समय सड़कें खाली शिव सागर प्रीतिका राव के पॉडकास्ट में थे। उन्होंने रामायण की मेकिंग को ईश्वर की मर्जी बताया। इतना ही नहीं वह इस बात को भी चमत्कार मानते हैं कि दोनों बार ज...