नई दिल्ली, जून 3 -- हिंदी सिनेमा न सिर्फ अपनी दमदार फिल्मों के लिए बल्कि कई ऐसी प्रेम कहानियों के लिए भी जानी जाती है, जो हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गई हैं। इनमें से एक लव स्टोरी है राज कपूर और नरगिस दत्त की। दोनों की लव स्टोरी आज भी काफी खबरों में रहती हैं। राज कपूर नरगिस को देखते ही अपना दिल हार बैठे थे। उनकी प्रेम कहानी तब और भी ज्यादा परवान चढ़ी जब उन्होंने एक-साथ कई फिल्मों में काम करना शुरू किया। उस दौरान में हर दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। राज कपूर और नरगिस एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। एक तरफ जहां नरगिस उनसे शादी करके अपना घर बसाना चाहती थीं। वहीं, राज कपूर जो कि पहले से शादीशुदा थे वो अपनी पत्नी कृष्णा को तलाक देने के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में नरगिर के पास कोई रास्ता नहीं बचा तो वो होम मिनिस्टर से म...