नई दिल्ली, मई 16 -- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा भी गीतकार है जिसके लिखे गीत 80 और 90 के दशक में आनंद बक्शी जैसे बड़े गीतकारों को टक्कर दे रहे थे। इस गीतकार का नाम है समीर अनजान जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में 4 हजार से गीत लिखने का अलग रिकॉर्ड बनाया। 90 का दशक में आई उनकी फिल्मों के गीतों ने कमाल कर दिया था। लेकिन एक दौर ऐसा भी आया जब समीर का सब कुछ खत्म हो गया था। पिता अनजान साहब भी दुनिया से चल बसे। ऐसे मुश्किल दौर में एक फोन आया और फिर समीर की किस्मत बदल गई। गुलशन कुमार की हत्या के बाद आया बुरा दौरसमीर अनजान को उनके लिखे गीतों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने 'घूंघट की आड़ से दिलभर का', फिल्म धड़कन के सभी गाने, दिल है तुम्हारा के सभी गाने लिखे थे। 90 के दशक में हर दूसरी फिल्म में गाने लिखने वाले समीर की जिंदगी में ऐसा एक मोड़ आया जब ...