मुगेर, अप्रैल 26 -- Samrat Choudhary News: सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण राज्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब मेरा घर टूट सकता है तो अतिक्रण करने वाला कोई नहीं बचेगा। अपने विधानसभा क्षेत्र तारापर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकारी जमीन पर बना हर घर टूट जाएगा। राज्य में जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। सीएम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जमीन पर बना है तो वह ध्वस्त होकर रहेगा। पिछले दिनों एक दिन सूचना मिली की तारापुर में मेरे घर की सीढ़ी तोड़ दी गई। अधिकारी अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहे थे। मेरे घर की सीढ़ी को अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया गया। जब मेरा घर टूट सकता है तो किसी और का कैसे बच सकता है। उन्होंने साफ किया कि जिनके मकान उनकी अपनी जमीन में बना है उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। लेकिन, अगर कोई भी निर्माण सर...