गुवाहाटी, नवम्बर 9 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं, जिससे वो चर्चा में आ जाते हैं। शनिवार को भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया। सीएम हिमंता नगांव के समागुड़ी में वह एक विजय उत्सव में शामिल हुए। यहां पर एक मुस्लिम डेयरी मालिक ने उन्हें बोतल में बंद दूध दिया। स्टेज पर ही सरमा ने यह दूध पी लिया। बता दें कि असम के मुख्यमंत्री अक्सर मुस्लिम विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनके एक मुसलमान द्वारा दिया गया दूध पीना बेहद अनोखा माना जा रहा है। बता दें कि नगांव में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत के उपलक्ष्य में इस सभा का आयोजन किया गया था।सोशल मीडिया पर पोस्ट हिमंता बिस्वा सरमा ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है। इस पोस्ट में उन्होंने इस मुसलमान किसान का नाम सोहाब अली बताया है। सोहाब ने कार्यक्...