नई दिल्ली, मई 26 -- UP News: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर दिन प्रति दिन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत, महंगाई और बकरीद को लेकर बयान दिया है। ईद उल-अज़हा पर उन्होंने कहा है कि अगर मुसलमानों की संख्या ज्यादा है तो वह शिफ्ट में नमाज क्यों नहीं पढ़ते? वहीं, बढ़ती तेल की कीमत पर उनका कहना है कि कोरोना में जिस प्रकार चुनौतियों से निपटा गया था उसी तर इस बार निबटा जाएगा। वहीं वैश्विक संकट पर अखिलेश यादव के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया है। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से सांसद राजकुमार चाहर फिरोजाबाद में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने बकरीद पर बलि को लेकर कहा, 'बकरे की बलि देना उनकी परंपरा का हिस्सा हो सकता है, वैसे समय-समय पर हमारे सनातन में तो जो परंपराएं थी जिसमें कुछ सुधार करने की आवश्यकता थी, उनमें सुधार किया गया। ...