जमुई, मार्च 2 -- जमुई, एक प्रतिनिधि होली का त्योहार खुशियों, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, लेकिन जब यही खुशियां समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों तक पहुंचती हैं तो त्योहार का अर्थ और भी बड़ा हो जाता है। साईिकल यात्रा एक विचार, जमुई की 530वीं रविवारीय साईिकल यात्रा के क्रम में इस बार खैरा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत कस्बा गिद्धौर स्थित महादलित टोला में ऐसा ही भावनात्मक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। मंच के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से आर्थिक सहयोग से किया गया होली के इस अनोखे कार्यकम में जब महादलित टोला पहुंचे तो बच्चों की आंखों में उत्सुकता और चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही थी। सदस्यों ने बच्चों के साथ बैठकर होली मनाई और लगभग 50 बच्चों के बीच अबीर-गुलाल, पिचकारी, कॉपी-पेंसिल, शैक्षणिक सामग्री और मिठाई का वितरण किया। इस अव...