नई दिल्ली, जुलाई 13 -- सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि आर्मी ट्रक पर मशीनगन लेकर जा रहे एक सैनिक का नियंत्रण इसके ऊपर से हट जाता है। इसके बाद मशीनगन गोल-गोल घूमने लगती है और चारों तरफ गोलियों की बारिश होने लगती है। यह मशीनगन हेलीकॉप्टर पर माउंट होने के लिए होती है। वीडियो रूसी सेना का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे एआई वीडियो भी बता रहे हैं।वीडियो में क्या नजर आ रहा इस वीडियो एक एक्स पर वॉर मॉनीटर नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लग रहा है कि यह याकबी-12.7 हैवी मशीनगन है। यह एक फोर बैरल की रोटरी डिजाइन वाली मशीनगन है। इसे आमतौर पर एमआई-24 हेलीकॉप्टर पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस वीडियो में नजर आ रहा है कि इस भारी ...