नई दिल्ली, जुलाई 25 -- क्योंकि सास भी कभी बहू थी का पहला सीजन टीवी की दुनिया के सबसे सफल सीरियल्स में से एक माना जाता है। उस शो का पागलपन फैंस में कुछ ऐसा था कि जहां भी शो के किरदार उन्हें दिखते थे, भीड़ उन्हें घेर लेती थी। अब शो में सविता वीरानी का किरदार निभाने वाली अपरा मेहता ने बताया कि कैसे एक बार उनके साथ भी यही घटना हुई थी। भीड़ में किसी ने गलती से उन्हें सिगरेट से जला दिया था। यहां तक कि उनकी डायमंड रिंग उनकी उंगली से खींचने की कोशिश हुई थी।आपरा मेहता ने सुनाया किस्सा Hauterrfly से खास बातचीत में कि वो कोलकाता में एक गुजराती प्ले करने गई थीं। उन्होंने बताया कि जैसे ही वो स्टेज पर आईं, लोगों ने उन्हें घेर लिया। गलती से किसी ने उन्हें सिगरेट से जला दिया था। यह भी पढ़ें- 8 साल तक बिना कॉन्ट्रैक्ट KSBKBT में इस एक्ट्रेस ने किया काम; '...