नई दिल्ली, जनवरी 31 -- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की इंडस्ट्री में एक अलग ही धाक है। मीडिया उनकी एक झलक पाने और उनका एक बयान लेने के लिए बेताब रहता है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब अमिताभ बच्चन को पापाराजी ने बैन कर दिया था। लेकिन आखिर ऐसा हुआ क्यों? और फिर वापस पैप्स और बच्चन परिवार के संबंध किस तरह ठीक हुए? चलिए जानते हैं यह पूरा किस्सा। दरअसल यह किस्सा है अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की शादी का, जब कुछ ऐसा हुआ कि पैप्स ने बच्चन परिवार को बायकॉट ही कर दिया।पैप्स के साथ हुआ था बुरा बर्ताव अभिषेक बच्चन की शादी के बाद पापाराजी बच्चन परिवार से इस कदर नाराज हो गए थे कि उनके किसी भी फैमिली मेंबर के आते ही पैप्स अपने कैमरों का फोकस आसमान की तरफ ऊपर कर लिया करते थे। जब एक इंटरव्यू में कई बड़े पापाराजी एक साथ मौजूद थे, तो एक सीनियर फोटोग...