नई दिल्ली, जुलाई 7 -- पूजा भट्ट की मां लॉरेन ब्राइट एक अनाथालय वाले स्कूल में पढ़ी हैं। वजह यह थी कि उनकी मां के पास पैसे नहीं थे। अब पूजा ने नानी बेट्टी बर्था ब्राइट से जुड़ा रोचक किस्सा बताया है। पूजा एक पॉडकास्ट में बोलीं कि उनकी नानी ने अपने कटे हुए पैर का अंतिम संस्कार किया था। सब लोग वहां पहुंचे तो वह उनके एक्सप्रेशंस चेक कर रही थीं कि कौन कितना दुखी दिख रहा है।पैर का अंतिम संस्कार सायरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में पूजा भट्ट ने अपनी नानी से जुड़ा अजब-गजब किस्सा बताया। वह बताती हैं कि उनकी नानी बहुत स्ट्रॉन्ग थीं। वह जब बुजुर्ग हो गईं तो उनको डायबिटीज हुई। इस वजह से बाद में उनका पैर काटना पड़ा। सर्जरी के बाद उनकी नानी ने जिद पकड़ी कि कटे हुए पैर का अंतिम संस्कार होगा और पूरे परिवार को इस सेरिमनी में मौजूद रहना होगा। यह भी पढ़ें- महेश भट्ट...