नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। साल 1927 में आज के ही दिन अविभाजित भारत के कराची शहर में हुआ था। रविवार को वह 99 वर्ष के हो गए और अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया। एक सिंधी हिंदू परिवार में पैदा हुए लाल कृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे। साल 2005 में लालकृष्ण आडवाणी पाकिस्तान की यात्रा पर गए थे। इस दौरान वह कराची स्थित अपने पुराने घर में भी पहुंचे थे। उनका यह घर पारसी कॉलोनी में था। जब आडवाणी अपने पुराने घर पहुंचे तो वह काफी इमोशनल हो गए थे।बंटवारे के उथल-पुथल को करीब से देखा उल्लेखनीय है कि आठ नवंबर 1927 को अविभाजित भारत के कराची में जन्मे आडवाणी ने भारत को अपना घर बनाने से पहले बंटवारे की उथल-पुथल को करीब से दे...