नई दिल्ली, अगस्त 19 -- ओलंपिक में पहली बार क्रिकेट की शुरुआत साल 1900 में हुई थी। पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया था और 19 अगस्त से इसके मुकाबले खेले गए थे। हालांकि, सिर्फ एक ही मैच हुआ था, जो 19 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त को खत्म हो गया था। ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच यह मुकाबला हुआ था। दो दिन चले इस मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस को 158 रन से हराया। दोनों कप्तानों की सहमति के बाद इस मैच में 11 के बजाय 12-12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। हैरानी की बात यह रही कि जीतने वाली टीम को भी गोल्ड मेडल नहीं मिला था। ग्रेट ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व डेवोन एंड समरसेट वांडरर क्लब ने किया, जबकि फ्रांस की ओर से ऑल पेरिस टीम खेली थी। यह मैच पेरिस के वेलोड्रोम डी विन्सेनेस में खेला गया था, जो मूल रूप से एक साइकिलिंग ट्रैक था। 1900 में नीदरलै...