नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- टॉम बैंटन ने इस बारे में खुलासा किया है कि जब उन्हें हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम से इस बात के बारे में पता चला कि वे इंग्लैंड की टीम की कप्तानी करने वाले हैं तो वह थोड़े इमोशनल हो गए थे। आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंटन कप्तानी करते नजर आएंगे, जो कैनबरा में खेला जाएगा। बैंटन को इस वजह से कप्तानी मिली है, क्योंकि चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद रेगुलर कैप्टन हैरी ब्रूक टीम का साथ छोड़ देंगे, क्योंकि वे साउथ अफ्रीका निकल जाएंगे, जहां टेस्ट सीरीज की तैयारी उन्हें करनी है। हालांकि, हैरी ब्रूक की जगह आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड की टीम की कप्तानी करने के लिए रेस में सबसे आगे विल जैक्स थे, लेकिन उन्हें हाथ में फ्रैक्चर हो गया। ऐसे में इंग्लैंड को दूसरा विकल्प खोजना पड़ा। आखिर में यह सम्मान टॉम बैंटन को मि...