गाज़ियाबाद, अप्रैल 13 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल ने कहा है कि जब नारी सशक्त होती है, तो समाज सशक्त होता है। जब तक हम 40 से 50 फीसदी आबादी को साथ लेकर नहीं चलेंगे तब तक 2047 का सपना सच नहीं होगा। सोमवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी सोसाइटी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। महापौर सुनिता दयाल ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्य कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण का नया युग प्रारंभ करेगा और आने वाले समय में नीति निर्माण में महिलाओं की निर्णायक भूमिका निभाएगा। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं होंगी सशक्त : लक्ष्मी बाखला इस अधिनियम के लागू होने के बाद संसद व विधानसभा में महिलाओं की 33 भागीदारी हो जाएगी। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.