नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- करण जौहर की साल 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने लीड रोल प्ले किया था और फीमेल लीड रोल में रानी मुखर्जी और काजोल नजर आई थीं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश जौहर ने पैसा लगाया था। ना सिर्फ इस फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट था, बल्कि इसकी कहानी भी लोगों को खूब पसंद आई थी, लेकिन कम लोग जानते हैं कि इसी फिल्म की रिलीज से पहले करण जौहर को अपने परिवार के साथ देश छोड़कर भागना पड़ गया था। हुआ यह था कि करण जौहर के परिवार को अंडरवर्ल्ड से धमकी आ गई थी और सभी लंदन भाग गए थे।करण को आया अबू सलेम का कॉल करण जौहर ने अपनी बायोग्राफी में भी इस बात का जिक्र किया है। अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने करण जौहर को फोन करके धमकी दी थी कि अगर उन्होंने फिल्म रिलीज की, तो उन्हें गोली म...