जब थाने ही सुरक्षित नहीं तो.; अब दिल्ली में पुलिसवालों ने ही क्यों शुरू कर दिया प्रदर्शन
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- दिल्ली में अब एक और प्रदर्शन की आवाज सुनाई दे रही है। ये आवाज किसी और की नहीं बल्कि खुद पुलिसवालों की ही है। दिल्ली में खुद पुलिसवाले विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मामला 23 अक्तूबर को शाहदरा पुलिस स्टेशन में हुई झड़प से जुड़ा है। पुलिसकर्मियों की नाराजगी इस घटना के बाद एसीपी के ट्रांसफर को लेकर है। इस मामले में 23 अक्टूबर को वकील ललित बंसल झड़प के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गए थे। घटना के बाद थाने में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच टकराव हुआ था, जिसके चलते जिला अदालतों के वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने 28 अक्टूबर को गांधी नगर में ,उपमंडल पुलिस पदाधिकारी के तौर पर तैनात एसीपी मनस्वी वशिष्ठ का तबादला महिलाओं और बच्चों से संबंधित स्पेशल पुलिस युनिट में कर दिया था। वहीं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.