जब तेजू भैया ने भोजपुरी में बोले हरियाणवी डायलॉग, मल्लिका की आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का!
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- रियलिटी टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' में मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव की ट्यूनिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। अब एक ताजा वीडियो में देखा जा सकता है कि मल्लिका शेरावत राजनेता तेज प्रताप यादव को हरियाणवी में डायलॉग दे रही हैं, जिन्हें तेजू भैया को भोजपुरी में बोलना है। शुरुआत हल्के फुल्के डायलॉग्स के साथ होती है, लेकिन फिर धीरे-धीरे मल्लिका डायलॉग्स मुश्किल करती जाती हैं। मल्लिका शेरावत के साथ इस मजेदार गेम में तेज प्रताप यादव भी शरारती अंदाज में उन्हें छेड़ते नजर आए, जिस पर एक्ट्रेस खिलखिलाकर हंस पड़ीं।भोजपुरी में बोले हरियाणवी डायलॉग प्रोमो वीडियो में मल्लिका शेरावत कहती हैं कि मैं हरियाणवी में कुछ डायलॉग बोलूंगी जिन्हें आपको भोजपुरी में बोलना है। इस पर तेज प्रताप कहते हैं कि थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन ठीक है। मल्लिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.