नई दिल्ली, अगस्त 21 -- कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने पैलेट गन मामले पर कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं होगी, हम नहीं हटेंगे। राजधानी नई दिल्ली में संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में छर्रे वाली बंदूक (पेलेट गन) का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने दावा किया कि एम्स की रिपोर्ट में बताया गया कि संबंधित व्यक्ति के शरीर के अंदर 200 से अधिक छर्रे हैं, जिनमें से तीन आंख में हैं। उनकी एक आंख की रोशनी चली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...