कटिहार, मई 1 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि 20वीं शताब्दी के महान संत, सदगुरु एवं ब्रह्मलीन महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती गुरुवार को जिलेभर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न प्रखंडों के संतमत सत्संग मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में भजन-कीर्तन, सत्संग, प्रवचन और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- महर्षि मेंहीं परमहंस की 142वीं जयंती मनाईशोभायात्रा का आयोजन जयंती समारोह के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में शामिल महिला, पुरुष, युवक और बच्चों ने हाथों में ध्वज-पताका लेकर श्रद्धा के जयघोष किए। जब तक सूरज चांद सितारे, अमर रहें गुरुदेव हमारे और ईश्वर एक हैं, उन तक जाने का मार्ग एक है जैसे नारों से ...