बोकारो, मार्च 12 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सांकेतिक हड़ताल के तीसरे दिन मनरेगा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि मनरेगा कर्मी 12 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखेंगे। उक्त जानकारी प्रखंड मनरेगा संघ के अध्यक्ष अशोक रजवार ने दी। उन्होंने बताया कि रांची में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार द्वारा सांकेतिक हड़ताल के तीन दिनों में मनरेगा कर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु कोई ठोस एवं सकारात्मक पहल नहीं की गई है फलतः 12 मार्च 2026 से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभ की जाएगी और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार की ओर से समुचित समाधान नहीं किया जाता। प्रखंड अध्यक्ष ने यह भी बताया कि मनरेगा कर्मी लंबे समय से बकाया मानदेय, नियमितीकरण नीति, समान वेतन संरच...