चाईबासा, अप्रैल 9 -- चाईबासा, संवाददाता। अपनी मांगों के समर्थन में मनरेगा कर्मियों की हड़ताल 31वें दिनभी जारी रहा। संघ के अनुसार, इस बार भी सरकार ने छल नीति अपनाते हुए उनकी समस्याओं पर कोई ठोस पहल नहीं की। मनरेगा कर्मचारी संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सह प्रदेश संगठन मंत्री दिगंबर कुमार ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, मनरेगा कर्मियों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि मनरेगा कर्मचारी ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। अगर वही असंतुष्ट और उपेक्षित रह गए, तो योजना की गुणवत्ता और पारदर्शिता दोनों प्रभावित होंगे। लगातार 31दिनों की हड़ताल से पश्चिमी सिंहभूम जिले में कई पंचायतों में मनरेगा कार्य लगभग ठप पड़े हैं। मजदूरों के जॉब कार्ड अपडेट, कार्य आवंटन, तकनीकी स्वीकृति, मस्टर रोल भरना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.