बदायूं, दिसम्बर 20 -- बदायूं। उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी व्यथा सुनाई। और स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन की जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने बताया कि वर्ष 2025 के कई महीनों का मानदेय, प्रोत्साहन राशि और राष्ट्रीय अभियानों का बकाया भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन की उदासीनता के कारण कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। ज्ञापन विशेष रूप से 'मातृत्व अवकाश' का मुद्दा उठाया गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रसव के मात्र 11 दिन बाद ही उन्हें ड्यूटी पर बुला ...