बिजनौर, मार्च 19 -- नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम व सीसीओ से मुलाकात कर किसानो की समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि जब तक किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है, तब तक किसी भी स्थिति में चीनी मिल को बंद नहीं होने दिया जाएगा। भाकियू अराजनैतिक प्रांत उपाध्यक्ष चौधरी बलराम सिंह के नेतृत्व में नजीबाबाद चीनी मिल के जीएम व सीसीओ से प्रतिनिधि मंडल मिला। इस दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।चौधरी बलराम सिंह ने कहा कि जब तक किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है, तब तक किसी भी स्थिति में चीनी मिल को बंद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिल बंद होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। क्षेत्र के किसानों ने चीनी मिल को गन्ना बाजार भाव ...