रामपुर, मार्च 21 -- ईद-उल-फितर के मौके पर शहर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ईदगाह के इमाम मौलाना सय्यद अहमद अली उर्फ खुशनूद मियां कादरी सफवी हिदायतती ने बताया कि आज बरोज हफ़्ता ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी। खुशनूद मियां ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि ईद की नमाज से पहले सुन्नत तरीकों का पालन करें। इसमें ईदगाह जाने से पहले ग़ुस्ल करना, साफ-सुथरे कपड़े पहनना, खुशबू लगाना और खुशी के साथ ईदगाह पहुंचना शामिल है। साथ ही नमाज अदा करने के बाद घर वापसी के लिए अलग रास्ता अपनाना भी सुन्नत माना गया है। खुशनूद मियां इमाम ने कहा कि एक महीने के रोजे पूरे करने के बाद ईद-उल-फितर अल्लाह तआला की तरफ से अपने बंदों के लिए खुशी का दिन है। इस दिन मुसलमान ईदगाह और मस्जिदों में इकट्ठा होकर दो रकअत नमाज़ अदा करते हैं और अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं कि उसने ...