बीजिंग, मई 15 -- डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा पूरी हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। वहीं, ट्रंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रंप जिनपिंग की नोटबुक में ताक-झांक कर रहे हैं। तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसको लेकर ट्रंप की आलोचना भी कर रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि ट्रंप अपनी आदत से बाज नहीं आने वाले। क्या कर रहे हैं ट्रंपवायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप और चीन के प्रेसीडेंट शी जिनपिंग एक टेबल पर बैठे हुए हैं। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी हैं। इसी बीच अचानक जिनपिंग टेबल छोड़कर चले जाते हैं। इसके बाद जो होता है वह काफी चौंकाने वाला है। असल में जिनपिंग के जाते ही ट्रंप अचानक वह नोटबुक पलटने लगते हैं जो जिनपिंग अप...