गढ़वा, मार्च 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा प्रखंड के जोबरईया के बंडा पहाड़ स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय विराट श्री रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन भगवान शंकर का रुद्राभिषेक से हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संध्या काल में अयोध्या धाम से पधारे हुए आचार्य पंकज शांडिल्य जी महाराज ने कथा के तृतीय दिवस में भगवान राम के पावन जन्म की कथा का श्रवण कराया। कथा व्यास जी ने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार पापाचार बढ़ता है, दुष्ट आताताइयो का आतंक बढ़ता है प्रभु विभिन्न स्वरूपों में आकर के राक्षसों का विनाश कर धरती के भार को हल्का करते हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा निराकार है लेकिन भक्त के भावना के अनुसार समय-समय पर सगुण साकार रूप रखकर इस धरती पर आते हैं। भगवान को धरती पर आने के कई कारण हैं। मानस में गोस्वामी जी ने लिखा है विप्र, धेनु...