जयपुर, मार्च 13 -- राजस्थान की राजनीति में कभी तूफान खड़ा करने वाली लाल डायरी एक बार फिर चर्चा में आ गई लेकिन इस बार विधानसभा या प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं, बल्कि एक सगाई समारोह के मंच पर। माहौल पूरी तरह सामाजिक था, मगर जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा आमने-सामने आए तो राजनीति की पुरानी कहानी पर हल्की-फुल्की चुटकी ने पूरे पंडाल में ठहाके लगवा दिए।समारोह में दिलचस्प माहौल दरअसल, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ के बेटे के सगाई कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता पहुंचे हुए थे। इसी कार्यक्रम में राजेंद्र गुढ़ा भी मेहमान बनकर पहुंचे। राजनीति के मैदान में कई बार आमने-सामने आ चुके ये चेहरे जब एक ही मंच पर दिखे तो माहौल थोड़ा दिलचस्प हो गया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र राठौड़ खुद राजेंद्र गुढ़ा का हाथ पकड़कर उन्हें पूर्व मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.