नई दिल्ली, अगस्त 9 -- बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर्स में किशोर कुमार अपनी गायिकी के साथ एक्टिंग और अपने अलग व्यवहार के लिए खूब मशहूर थे। अपनी बात मनवाने का उनका अलग तरीका हुआ करता था। उनके साथ समय गुजारने वाले लोगों ने अक्सर बताया कि किशोर कुमार अपनी फीस को लेकर कितने पक्के थे। जब तक उन्हें उनके काम की फीस न मिल जाए तब तक वो गाना शुरू नहीं करते थे। किशोर कुमार अपनी मेहनत की कमाई किसी के लिए भी छोड़ते नहीं थे। ऐसे ही एक बार उन्होंने अपने सालों पुराने चेले से तक उनकी पहली फिल्म के लिए गाए गानों के लिए मोटी फीस ले ली थी।किशोर कुमार का वो चेला किशोर कुमार के आसपास कुछ ही लोग रहा करते थे। उनमें से एक सुधाकर शर्मा थे। ये 70 का दशक था, सुधाकर अपनी किस्मत फिल्मों में बनाने के लिए हरियाणा से मुंबई आए थे। कुछ साल इधर-उधर काम करने, गीतकारों को असिस्ट करने...