नई दिल्ली, मार्च 21 -- लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर प्राण ने 'हाफ टिकट', 'आशा' और 'पहली झलक' जैसी फिल्मों में सिंगर-एक्टर किशोर कुमार के साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी पर्दे पर लोगों को खूब पसंद आई थीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म में शूटिंग के दौरान किशोर कुमार को प्राण से जोरदार मुक्का खाना पड़ गया था। किशोर कुमार की हालत खराब हो गई थी, लेकिन सवाल यह है कि प्राण को ऐसा करना क्यों पड़ा? प्राण ने यह मुक्का किशोर कुमार को गुस्से में नहीं बल्कि मजबूरी में मारना पड़ा था। दरअसल एक सीन था जिसमें दोनों एक्टर्स को सीरियस होना था, लेकिन किशोर कुमार अपने मजाकिया स्वभाव के चलते लगातार मस्ती कर रहे थे।सीरियस नहीं हो रहे थे किशोर कुमार प्राण ने खुद एक इंटरव्यू में किशोर कुमार के साथ बिताया वक्त याद करते हुए बताया था कि जब कई रीटेक हो गए तो उन्हें ...