नई दिल्ली, अगस्त 10 -- बॉलीवुड एक्टर कादर खान ने अपने एक्टिंग करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया। जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और शानदार डायलॉग डिलीवरी से वो स्क्रीन पर कमाल करते। लेकिन कम ही लोग ये बात जानते हैं कि पेशे से प्रोफेशर कादर खान अपनी लेखन कला की वजह से इंडस्ट्री में आए थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना तक के लिए कई ऐसे डायलॉग लिखे, जिन्हें सुनने के बाद ऑडियंस तालियां बजाना नहीं रोक पाई। कादर खान ने अपने करियर के शुरुआती दौर में मशहूर डायरेक्टर मनमोहन देसाई को भी प्रभावित कर दिया था। डायरेक्ट ने जब पहली बार कादर खान के लिखे डायलॉग सुने तो हैरान हो गए और अपने घर से टीवी उठा कर उन्हें दे दी।कादर खान को दिया था बड़ा चैलेंज कादर खान ने सालों पहले एक इंटरव्यू में डायरेक्टर मनमोहन देसाई के साथ का किस्सा खुद शेयर किया था। उ...