नई दिल्ली, मई 10 -- हिंदी सिनेमा में सिंगर्स, म्यूजिक कंपोजर के बीच भी तगड़ी राइवलरी देखी गई है। एक वक्त था था जब किशोर कुमार, मोहम्मद रफी को एक दूसरे का कम्पटीशन माना जाता था। फिर ये कम्पटीशन दो बहनों लता मंगेशकर और आशा भोसले के बीच भी देखा गया। लेकिन 80 और 90 के दशक में हिंदी सिनेमा और म्यूजिक बदल रहा था। इस दौर में कविता कृष्णमूर्ति, अनुराधा पौडवाल और अल्का याग्निक जैसी सिंगर्स का दौर शुरू हुआ। 90 के दशक में ये तीनों सिंगर्स अपने करियर के टॉप पर थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कविता कृष्णमूर्ति ने अपने गानों से कई बार अल्का याग्निक को पीछे छोड़ा और अवॉर्ड्स अपने नाम किए।कविता कृष्णमूर्ति का सिंगिंग करियर कविता कृष्णमूर्ति ने 80 के दशक में फिल्मों में गाने गाकर अपने पैर जमाने शुरू कर दिए थे। लेकिन उन्हें बड़ी पहचान मिली फिल्म प्यार झुकता नहीं...