नई दिल्ली, फरवरी 8 -- कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा के शो पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से तमाम बड़े गेस्ट आए हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार्स शाहरुख खान, सलमान खान, खेल जगत से रोहित शर्मा, युवराज सिंह समेत। लेकिन कपिल जिस शख्सियत के फैन थे उन्हें कभी अपने शो पर नहीं ला पाए। लेकिन उनसे मिले सरप्राइज को कॉमेडी के किंग कपिल कभी नहीं भूल पाए। वो खास शख्स थी लता मंगेशकर। कपिल कॉमेडी के साथ सिंगिंग भी पसंद करते हैं और अपने कई शोज में उन्होंने गाना भी गाया। और वो खुद लता मंगेशकर के बड़े मुरीद रहे हैं। उन्होंने अपने एक शो के दौरान लता मंगेशकर से बातचीत और मुलाकात का किस्सा शेयर किया था।शोक जताने के लिए किया था कपिल को फोन कपिल शर्मा ने अपने एक एपिसोड में लता मंगेशकर के बारे में बात करते हुए बताया कि एक बार उनके शो के सेट को आग लग गई थी। वो बहुत परेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.