जब आमिर खान को भारी पड़ा परफेक्शन, अक्षय खन्ना से खाए थे कुल 17 थप्पड़
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान वर्क फ्रंट पर अपने हर काम में परफेक्शन डालना पसंद करते हैं। जहां एक तरफ उनकी इस आदत ने उनकी कई फिल्मों और सीन्स को एवरग्रीन बना दिया है, वहीं दूसरी तरफ कई बार उन्हें यह आदत भारी भी पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ साल 2001 में आई फिल्म 'दिल चाहता है' के दौरान, जब आमिर खान को एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए अक्षय खन्ना से एक-दो नहीं बल्कि कुल 17 बार थप्पड़ खाने पड़े थे। एक्टर-फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने उनकी फिल्म की शूटिंग का यह किस्सा एक इवेंट के दौरान सुनाया था। तब वहां पर आमिर खान खुद भी मौजूद थे।फरहान अख्तर ने सुनाया था यह किस्सा ऐसा नहीं था कि अक्षय खन्ना की वजह से उन्हें ये थप्पड़ पड़ रहे थे। आमिर खान खुद इस सीन को परफेक्ट बनाने की कोशिश में बार-बार उनसे खुद को स्लैप करने के लिए कह रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.