नई दिल्ली, अगस्त 13 -- बच्चन परिवार और गांधी परिवार के बीच के रिश्ते के बारे में सभी जानते हैं। देश के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और तेजी बच्चन दोनों के बीच खास दोस्ती थी। वहीं, दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी की दोस्ती राजनीतिक और फिल्मी दुनिया में काफी मशहूर थी। इंदिरा, अमिताभ को अपने बेटे की तरह मानती थीं और तेजी राजीव गांधी को अपने बच्चे जैसा प्यार देती थी। ऐसे में इंदिरा गांधी ने एक बार बॉलीवुड के एक दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर से अमिताभ बच्चन की सिफारिश की थी। इसके चलते उस डायरेक्टर को अपना बंगला तक गिरवी रखना पड़ा था। आइए जानते हैं कौन हैं वो डायरेक्टर, जिसने फिल्म बनाने के लिए अपना बंगला तक गिरवी रख दिया था।ये थी वो फिल्म हम बात कर रहे हैं साल 1971 में आई वो फिल्म जिसमें एक दो नहीं बल्कि दिग्गज एक्टर सुनील दत्त के साथ कई सितारे...