नई दिल्ली, अगस्त 28 -- मध्य नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 469 हो गई है और आपदा के बाद तीसरे दिन भी तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। पड़ोसी देश में आई इस विपदा को लेकर देश की पहली महिला IPS (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी और पुडुचेरी के पूर्व उप-राज्यपाल किरण बेदी ने बेहद चिंता जताई है और आने वाले वक्त में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा है। इस तबाही के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि चीन की जल्दबाजी की भारी कीमत नेपाल को चुकाना पड़ रही है। उन्होंने चीन द्वारा हिमालयी इलाके में बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट बनाने को वहां की धरती से खिलवाड़ बताया और कहा कि जब नौकरशाह शहरों की प्लानिंग ठीक से नहीं कर पाते, तो आप उनसे हिमालय जैसी जटिल संरचनाओं के लिए प्लानिं...