वाराणसी, सितम्बर 25 -- वाराणसी। आजमगढ़ में पत्नी, बच्चे और दो पुरोहितों की जान लेने वाले अरविंद सिंह के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसकी दो बच्चियां अनाथ हो गई हैं। अब उन बच्चियों का पालन पोषण करने के लिए वहां के कप्तान डॉ. अनिल कुमार एवं जिले के पुलिसकर्मी मदद के लिए आगे आए हैं। इसी तरह वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल भी गौरी नामक बच्ची के पालन-पोषण का खर्च उठा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अब मेरी 3 बेटियां, एक बेटा; आजमगढ़ SSP ने ट्रिपल मर्डर के आरोपी की 2 बेटियों को गोद लियादंपति की हत्या के बाद बच्ची का भविष्य फर्रुखाबाद में 30 जनवरी 2020 की देर शाम मोहम्मदाबाद कोतवाली इलाके के करथिया गांव में सुभाष बाथम और उसकी पत्नी रूबी ने गांव के ही 23 बच्चों को अपनी बच्ची के जन्मदिन के बहाने घर बुलाकर बंधक बना लिया था। कानपुर के तत्कालीन आईजी रहे...