मुरादाबाद, जून 6 -- संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने जब्दी नदी पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी की भूमि पर मिट्टी भराव कर उसे खेतों में मिला लिया गया है, जिससे नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है और क्षेत्र में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजूपुर कलां निवासी विमल कुमार पुत्र कृपाल सिंह ने समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव से होकर बहने वाली जब्दी नदी की विभिन्न गाटा संख्याओं की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से मिट्टी भराव कर नदी के स्वरूप को समाप्त कर दिया है। आरोप है कि नदी की भूमि को अपने खेतों में मिलाकर उस पर कब्जा कर लिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के प्राकृतिक प्रवाह के बाधित होने से क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है...