सीतापुर, जून 16 -- महमूदाबाद। कोतवाली के सामने खाली पड़ी भूमि पर खड़े वाहन में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। धुआं उठता देख पुलिस कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोतवाली के सामने शत्रु संपत्ति की खाली भूमि पड़ी है। इसी भूमि पर कोतवाली द्वारा जब्त किए गए वाहन खड़े रहते हैं। यहीं पर खड़े वाहन में आग लगी थी। कोतवाल ने बताया कि एक वाहन में आग लग गई थी। तत्काल काबू पा लिया गया है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से हाइवा में लगी आग, वाहन जलकर हुआ क्षतिग्रस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...