मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बेला मुठभेड़ कांड में जब्त पिस्टल, मैगजीन, नाइन एमएम की पांच कारतूस सहित अन्य साक्ष्य को पुलिस ने पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) विनय कुमार सिंह कोर्ट में पेश किया। इन जब्त प्रदर्शां की एफएसएल गन्नीपुर से जांच कराने की अनुमति देने की कोर्ट से प्रार्थना की। कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है। अब पुलिस इसे गन्नीपुर एफएसएल भेजेगी। पुलिस ने पिस्टल, मैगजीन व कारतूस के अलावा दो खोखा, घटनास्थल से जब्त रक्त व शातिर पप्पू सहनी के खून से सने नीले रंग का फटा एक हाफ टी शर्ट व एक जांघिया को भी कोर्ट में पेश किया। मलूम हो कि 17 फरवरी की दोपहर एटीएम फ्रॉड गिरोह के शातिरों के गिरफ्तार करने के क्रम में पप्पू सहनी ने पिस्टल से फायर कर दिया। उसकी गोली से बेला थाना के एएसआई विकास कुमार घायल हो गए थ...