कटिहार, जनवरी 1 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र जिलाधिकारी के आदेश पर अमदाबाद थाना परिसर में बुधवार को जब्त देसी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान कुल चार कांडों में जब्त पांच लीटर देसी शराब एवं 75.080 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया। विनष्टीकरण की कार्रवाई अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी की मौजूदगी में की गई। मौके पर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम उपस्थित थे। मजिस्ट्रेट के रूप में अंचल पदाधिकारी की देखरेख में थाना परिसर के पीछे बनाए गए गड्ढा में शराब को नष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...