गिरडीह, जनवरी 31 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी सीओ श्यामलाल मांझी के द्वारा अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किए जाने के मामले में पुलिस ने प्रयुक्त वाहन चालक एवं मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी। इस संबंध में बताया गया कि अंचलाधिकारी की शिकायत पर उक्त ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए पकड़ा गया था। मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, खनिज नियमावली के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि गुरुवार को चतरो-महतोंटांड मार्ग में पुरनीगढ़िया गांव के पास अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी ने छापेमारी कर अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...