बदायूं, दिसम्बर 30 -- बिल्सी। एडीएम के न्यायालय से एक वाद सरकार बनाम सतीश चंद्र में पारित आदेश के अनुपालन में जब्त खाद्यान्न की सार्वजनिक नीलामी प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु एवं खाद्य अधिनियम 1के अंतर्गत 47 क्विंटल 30 किलो गेहूं, 31 क्विंटल 70 किलो चावल एवं तीन क्विंटल 40 किलो 80 ग्राम चीनी को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त किया गया है। यह खाद्यान्न उचित दर विक्रेता ओमपाल निवासी गांव नागरझूना की सुपुर्दगी में था। डीएम द्वारा गठित समिति के समक्ष नीलामी प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। नीलामी 12 जनवरी को कृषि उत्पादन मंडी समिति बिल्सी में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पूर्ति निरीक्षक धीरज कुमार गुप्ता ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...