नोएडा, अप्रैल 27 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नोएडा के सेक्टर-142 थाने की पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार अवैध देसी, अंग्रेजी शराब और अवैध बीयर सोमवार को नष्ट कराई। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर शराब को दबवाया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार माल निरस्तीकरण के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा, अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सेंट्रल नोएडा तृतीय, प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-142 और आबकारी निरीक्षक गौतमबुद्ध नगर की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। सेक्टर-142 थाना पुलिस ने बताया कि वर्ष 2022-24 में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कुल 64 अभियोग से संबंधित लगभग 3371 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 323 लीटर अवैध बीयर, 406 लीटर अवैध देसी शराब को जेसीबी से गड्ढा खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.