पाकुड़, अप्रैल 27 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमड़ापाड़ा वन क्षेत्र के आलूबेड़ा से जब्त अवैध लकड़ी के बोटों को रविवार को पाकुड़ मुख्यालय पहुंचा दिया। इन लकड़ियों को लगभग 15 दिन पहले विभाग ने छापेमारी कर जब्त किया था, जिन्हें अब ट्रैक्टरों के माध्यम से वन कार्यालय लाया गया है। विभाग को अमड़ापाड़ा के जंगलों से लकड़ी तस्करी की पुख्ता जानकारी मिली थी। माफिया इन लकड़ियों को अवैध रूप से काट कर पश्चिम बंगाल की आरा मिलों में भेजने की फिराक में रहते हैं। जब्त लकड़ियों को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यालय लाया गया है और संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर चल रहा आरा वन विभाग अब इस बात की गहन जांच कर रहा है कि इस तस्करी के पीछे कौन से माफिया गिरोह सक्रिय हैं। विभाग का कहना है कि जंगलों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.